Newshaat_Logo

BRICS समिट में VIP मूवमेंट, दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों पर बदल सकती है ENTRY-EXIT

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली: BRICS समिट के दौरान राजधानी में VIP मूवमेंट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का असर दिल्ली मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ सकता है. सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास या यात्रियों की आवाजाही को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट समेत संवेदनशील इलाकों के स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.
 
BRICS SUMMIT 2026

BRICS Summit 2026: BRICS Summit के दौरान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने के कारण सड़क यातायात के साथ दिल्ली मेट्रो की आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है। भारत मंडपम के आसपास स्थित मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त निगरानी रखेंगी। जरूरत पड़ने पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जा सकता है।

Delhi Metro: UPSC अभ्यर्थियों के लिए DMRC का खास इंतजाम, रविवार को इन 3  मेट्रो लाइनों का बदला टाइम | Today News

भारत मंडपम के नजदीक सुप्रीम कोर्ट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट स्टेशन को शनिवार और रविवार को बंद रखने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी इस संबंध में कोई औपचारिक एडवाइजरी जारी नहीं हुई है। अंतिम फैसला सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर लिया जाएगा।

इन स्टेशनों पर भी VIP मूवमेंट का असर

VIP काफिलों की आवाजाही के दौरान मंडी हाउस, ITO, इंद्रप्रस्थ और दिल्ली गेट समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। जरूरत पड़ने पर कुछ एंट्री-एग्जिट गेट अस्थायी रूप से बंद किए जा सकते हैं।

इसके अलावा लोक कल्याण मार्ग, धौला कुआं, एयरोसिटी, जनपथ, सेवा तीर्थ, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, राजीव चौक, INA और खान मार्केट जैसे स्टेशन भी सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में रहेंगे।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि शनिवार और रविवार को मेट्रो से सफर करने से पहले दिल्ली मेट्रो की ताजा एडवाइजरी और स्टेशन संबंधी अपडेट जरूर जांच लें।