Movie prime

दिग्विजय सिंह के जींस वाले बयान पर विश्वास सारंग ने दिया जवाब, कहा- उनकी टिप्पणी शर्मनाक

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि,  जींस पहनने वाली लड़कियां पीएम मोदी को पसंद नहीं करती हैं केवल जो 40 साल से ज्यादा की महिलाएं है वो मोदी से प्रभावित है. वहीं उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि महिला वर्ग के खिलाफ यह टिप्पणी शर्मनाक भी है दुर्भाग्य पूर्ण भी है कांग्रेस को दिग्विजय सिंह को पार्टी से निकाल देना चाहिए.

दिग्विजय सिंह गद्दार हैं, खाते हिंदुस्तान की हैं, गाते पाकिस्तान की हैं-विश्वास  सारंग - Leading News

वैसे आपको बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल भोपाल के तुलसी नगर स्थित नर्मदा मंदिर भवन में एक दिवसीय जन जागरण प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जहां कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, जींस पहनने वाली लड़कियां और मोबाइल रखने वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नहीं है, सिर्फ 40 से 50 साल वाली महिलाएं मोदी से प्रभावित हैं.  

वहीं इस बयान का जवाब देते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि, शर्म आती है मुझे दिग्विजय सिंह जी के बयान पर इस तरह से रोज बयान देकर वह सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं मुझे आश्चर्य होता है दिग्विजय सिंह की यह परिपाटी रही है जो मीनाक्षी नटराजन जो उनके पार्टी की सांसद थी. उन्होंने उनके खिलाफ अपशब्द बोले थे. आगे मंत्री सारंग ने कहा है कि जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला हो, जिस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महिला हो, उसकी चमचागिरी करके दिग्विजय सिंह अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते है. उस महिला वर्ग के खिलाफ ये टिप्पणी शर्मनाक भी है. दुर्भाग्य पूर्ण भी है. कांग्रेस को एक्शन लेना चाहिए. तुरंत कांग्रेस को पार्टी से निकाल देना चाहिए. 

Read More at: https://newshaat.com/national-news/girls-wearing-jeans-don-like-pm-modi-digvijay-singh/cid6108890.htm