Newshaat_Logo

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर! दिल्ली में आज होगी बारिश

Delhi Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित पूरे एनसीआर में आज बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर वज्रपात के समय रुकने से बचने की सलाह दी है.
 
DELHI

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है. पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. मंगलवार तड़के राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश और रिमझिम फुहारें जरूर पड़ीं, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण दिन चढ़ने के साथ उमस फिर बढ़ गई. वहीं, आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. मानसून के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. 

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश से लोगों को मिली राहत, जानिए अब  कैसा रहेगा मौसम - delhi ncr rain weekend weather forecast imd alert  heatwave india april 2026 ntc

Delhi Weather: दिन सुहावने और रातें ठंडी... दिल्ली में मार्च में नहीं  पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें आज का मौसम - delhi march weather update light rain  cool breezes moderate temperature ...

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित पूरे एनसीआर में आज बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर वज्रपात के समय रुकने से बचने की सलाह दी है.

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है. इसके साथ शाम या रात के समय कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. धूल भरी आंधी और तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है.

दिल्ली में हुई बारिश, राजधानीवासियों को मिली भीषण गर्मी से राहत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 जुलाई यानी बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने का अनुमान है. कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम पहले की तुलना में काफी सुहावना हो जाएगा. मानसून को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है. यदि मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं तो मानसून जल्द ही पूरे क्षेत्र को कवर कर लेगा. इसके बाद रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक कठोर क्षेत्रीय और स्थानीय  कार्रवाई की आवश्यकता: टेरी स्टडी | TERI

Delhi Pollution: दिल्ली में हर दिन बढ़ रहा प्रदूषण! कई जगहों की एयर  क्वालिटी 'बहुत खराब', जानें आज का AQI - Delhi air quality in poor category  AQI today 17 oct cross

दिल्ली में वायु प्रदूषण का हाल

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में मंगलवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 138, गुरुग्राम में 135, गाजियाबाद में 139, ग्रेटर नोएडा में 128 और नोएडा में 137 अंक पर बना हुआ है. दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.