राहुल गांधी ने कहा- हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे
दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पाताल में क्यों न चले जाएं, उन्हें वहां से भी खोज लाएंगे।
रैली में मंच पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत 19 पार्टियों के नेता मौजूद हैं। विपक्ष का मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो जंक्शन से शुरू होकर 3 बजे रामलीला मैदान पहुंचा।
पिछले 25 दिनों में विपक्ष इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुआ है। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं।
राहुल गांधी ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता। वो डर रहा है, उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है। देश की आवाज को बंद करने की कोशिश की, उसका गला घोंटा है।'
उन्होंने कहा, 'न तो मोदी, न ही शाह, वो भी सो नहीं पा रहे। हम दुश्मनी वाले लोग नहीं है। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है। ये प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी, एक नेता का नहीं है। ये देश का प्रोटेस्ट है। देश की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है।'
राहुल गांधी ने कहा, '2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए। सात में से एक वोटर को निकाला गया यानी 15% वोटर्स को लिस्ट से बाहर किया। 2024 में वोट परसेंट सिर्फ 3% था।
इसका मतलब है कि 2024 का चुनाव अवैध था। ये बात मैं नहीं कह रहा हूं, ये चुनाव आयोग का डेटा है वही कह रहा है। जो मैं कहता हूं कि वो सच होता है। मैंने कोविड के बारे में जो बोला, सच सामने आया।'
उन्होंने कहा, 'हममें और उनमें अंतर है, ये देश नफरत का नहीं है। हम मोदी-शाह ज्ञानेश से नफरत नहीं करते। हम मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं। मोदी-ज्ञानेश ने देश की आत्मा, संविधान, लोकतंत्र पर हमला किया है। हम ये स्वीकार नहीं करेंगे।'
राहुल ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा, ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा। ये आम चोरी नहीं है। किसी ने दुकान से छोटी चोरी कर ली, उसके लिए जेल होती है, ये नॉर्मल चोरी नहीं है, ये हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज की चोरी है।
उन्होंने कहा, 'इसको रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस कहते हैं। इसको देशद्रोह कहते हैं। ज्ञानेश कुमार के बिना मोदी न पीएम बनते, न शाह गृह मंत्री बनते। आरएसएस ने देश की सारी संस्थाओ को कैप्चर कर लिया है।'
राहुल गांधी ने कहा, 'मैं आपको बताता हूं कि मोदी कहीं नहीं जा सकते, जाना भी चाहें तो हम कहीं नहीं जानें देंगे। ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे। आपने जो वोट चोरी की है उसके खिलाफ लीगल कार्यवाई होगी। देश को न्याय मिलेगा।
राहुल ने ये भी कहा कि आपने अडाणी को जो देश बेचा है, उसका बदला लेंगे। आपको भागने नहीं देंगे, आप यहीं के यहीं रहोगे कार्रवाई होकर रहेगी।







