Newshaat_Logo

West Bengal Election 2026: लोकतंत्र का उत्सव, 1 बजे तक 62.18 प्रतिशत मतदान, शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त भागीदारी

Bengal Election Percentage: बंगाल में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. सुबह से ही मतदाताओं में एक अलग तरह का जोश देखने को मिला. भारी गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर वोटर की लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं. शुरुआती 2 घंटे में ही 18.76 प्रतिशत मतदान हो चुका था. 
 
west bengal phase 1 voting percentage

Bengal Election Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग जारी है. राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हो रही है. शुरुआती 6 घंटे में ही 62.18 प्रतिशत लोगों ने वोट डाल लिये हैं. अब तक सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हुआ है. यहां 65.77 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है.

West Bengal Phase 1 & Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE:BJP उम्मीदवार  सुवेंदु सरकार को पीटा, बंपर वोटिंग के बीच बंगाल के मुर्शिदाबाद-कूचबिहार में  बवाल - west bengal phase 1 ...

1 बजे तक किस जिले में कितना पड़ा वोट

मालदा में 58.45 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 62.71 प्रतिशत, पश्चिम बर्धमान में 60.37 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77 प्रतिशत, 65.77 प्रतिशत, पूर्व मेदिनीपुर में 62.90 प्रतिशत, पुरुलिया में 59.83 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 60 प्रतिशत, अलीपुरदुआर में 60.03 प्रतिशत, बांकुड़ा में 64.58 प्रतिशत, बीरभूम में 63.93 प्रतिशत, कूचबिहार में 60.75 प्रतिशत, दक्षिण दिनाजपुर में 63.05 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 59.81 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 60.84 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.

सुबह से ही मतदाताओं में दिखा जोश

बंगाल में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. सुबह से ही मतदाताओं में एक अलग तरह का जोश देखने को मिला. भारी गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर वोटर की लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं. शुरुआती 2 घंटे में ही 18.76 प्रतिशत मतदान हो चुका था. 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत और फिर 1 बजे तक 62.18 फीसदी लोगों ने मतदान कर लिया.