Newshaat_Logo

West Bengal Elections Phase-2 Voting Update: शुरुआती 2 घंटे में 18.39% वोटिंग, सिर्फ 2 घंटे में 18.39% वोटिंग, क्या टूटेगा पिछला रिकॉर्ड?

West Bengal Assembly Election 2026 2nd Phase Voting: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है और 9 बजे तक 18.39% मतदान हो चुका है. मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा.
 
BENGAL ELECTION

West Bengal Assembly Election 2026 2nd Phase Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है. 294 सदस्यीय विधानसभा में से आज शेष बचे 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आज जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें भवानीपुर भी है, जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से है. वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहाँ से वह बीजेपी के मौजूदा विधायक हैं. आज हुगली (18), हावड़ा (16), कोलकाता (11), नदिया (17), उत्तर 24 परगना (33), पूर्वी बर्धमान (16) और दक्षिण 24 परगना (31) जिलों में वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण में कुल 1448 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

Supreme Court's Bengal Turnout Praise Masks Voter Disenfranchisement -  Frontline

इनमें 218 महिला उम्मीदवार हैं. 266 मुस्लिम उम्मीदवार हैं, जिनमें से 25 महिलाएं हैं. चुनाव आयोग के अनुसार इन 142 सीटों पर कुल 3,21,73,837 वोटर हैं. इससे पहले 23 अप्रैल को 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग हुई. चुनाव आयोग की ओर से राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं. दूसरे चरण के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में से टीएमसी ने पिछले चुनाव में 123 सीटें जीती थी जबकि भाजपा को मात्र 18 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है और 9 बजे तक 18.39% मतदान हो चुका है. मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा.  मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. आज तय हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसकी होगी.

पश्चिम बंगाल चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत बता रहे हैं कि इस बार भी रिकॉर्ड बनेगा. सुबह 9 बजे तक 18.39% मतदान हो चुका है. शुरुआती 2 घंटों में सबसे ज्‍यादा वोटिंग पूर्वी बर्धमान ज़िले में 20.86 फीसदी हुआ है. वहीं भवानीपुर में सबसे कम मतदान होने की खबर आ रही है. जहांगीर खान की विधानसभा फाल्टा में 17.14 फ़ीसदी वोट अभी तक डाले गए हैं. इससे पहले 23 अप्रैल को हुए पहले फेज के चुनाव में 9 बजे तक 18.76 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी.