Newshaat_Logo

West Bengal Voting: वोटिंग के बीच बवाल, बीजेपी प्रत्याशी की कार में तोड़फोड़, राजनीतिक हिंसा का आरोप

West Bengal Voting: पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच राजनीतिक हिंसा की खबर सामने आई है. बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार में तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है.
 
AGNIMITRA PAUL

West Bengal Voting: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को यानी कि आज पहले चरण का मतदान है. राज्य की  152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बंगाल में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच है. वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में है. 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं हैं. राज्य के सभी बूथ संवेदनशील माने गए हैं. जिनमें से करीब 8,500 बूथ अति संवेदनशील हैं. वहीं 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. 

West Bengal Election 2026 LIVE Voting: बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% वोटिंग, मुर्शिदाबाद में पोलिंग बूथ के बाहर चले लाठी-डंडे

खड़गपुर सदर से दिलीप घोष,आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं की  किस्मत का फैसला  पहले चरण में ही होगा. वहीं नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की साख जुड़ी हुई है.

West Bengal Phase 1 & Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: दोपहर 1 बजे तक  बंपर वोटिंग, पश्चिम बंगाल में 62.18% तमिलनाडु में 56.81% मतदान - west  bengal phase 1 tamil nadu

आसनसोल साउथ से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला कर उसमें तोड़फोड़ की गई है. इसके खिलाफ उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है.