Newshaat_Logo

पश्चिम बंगाल का पूर्ण बजट आज पेश होगा, वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता रखेंगे वित्तीय रोडमैप; सरकार दो अहम विधेयक भी लाएगी

West Bengal: बजट में उद्योग और रोजगार पैदा करने पर भी खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है, क्योंकि सरकार बड़े निवेश को आकर्षित करना और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहती है. अधिकारियों ने बताया कि वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता बंगाल सरकार का 2026-27 का बजट पेश करेंगे.
 
WEST BENGAL

West Bengal: पश्चिम Bengal विधानसभा के बजट सत्र में आज राज्य का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री Swapan Dasgupta राज्य की वित्तीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट आवंटन का ब्यौरा देंगे. इसके साथ ही सरकार सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश करने जा रही है, जिन पर चर्चा और पारित होने की संभावना है. बजट पर विपक्ष की नजरें टिकी हुई हैं और विभिन्न क्षेत्रों के लिए की जाने वाली घोषणाओं का इंतजार किया जा रहा है.

निवेश, रोजगार, MSME और स्टार्टअप पर फोकस... बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट  आज | West Bengal Budget 2026 BJP Suvendu Adhikari Govt swapan dasgupta  First Fiscal Plan Growth Jobs Debt Relief

बजट में उद्योग और रोजगार पैदा करने पर भी खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है, क्योंकि सरकार बड़े निवेश को आकर्षित करना और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहती है. अधिकारियों ने बताया कि वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता बंगाल सरकार का 2026-27 का बजट पेश करेंगे. बजट में भाजपा के चुनावी वादों का पालन किए जाने की संभावना है, साथ ही नकद हस्तांतरण-आधारित कल्याणकारी उपायों से हटकर रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और राजस्व जुटाने की ओर बढ़ने का संकेत भी मिल सकता है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज आएगा पूर्ण बजट, दो बिल में पेश करेगी शुभेंदु  अधिकारी की सरकार - west bengal bjp government 2026 27 budget industrial  employment investment growth ntc ...

इस साल की शुरुआत में अपने अंतरिम बजट में पिछली टीएमसी सरकार ने 4.06 लाख करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया था, जिसमें से 1.68 लाख करोड़ रुपये या 41.4 प्रतिशत, सामाजिक क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए थे. राज्य पर कुल कर्ज़ 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है और कर्ज़-जीएसडीपी अनुपात लगभग 38 प्रतिशत है, जो बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा है. अकेले ब्याज भुगतान पर सालाना लगभग 49,000 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जिससे राज्य की वित्तीय गुंजाइश सीमित हो जाती है.

वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र के खर्च में कोई बड़ी कटौती होने की संभावना नहीं है. हालांकि, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं की कड़ी जांच और लक्ष्यीकरण किया जा सकता है. अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार- बजट घोषणापत्र के अनुरूप होगा. बुनियादी ढांचे और अन्य पूंजीगत व्यय के साथ-साथ सामाजिक खर्च भी जारी रहेगा, लेकिन महिलाओं की प्रमुख कल्याणकारी योजना के लिए आवंटन बढ़ाए जाने के बावजूद प्रत्यक्ष नकद लाभ भुगतान में वृद्धि पर रोक लगाई जाएगी.

बदलेंगे कुछ योजनाओं के नाम

लक्ष्मी भंडार की जगह लागू होगी अन्नपूर्णा योजना वित्त विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि सामाजिक क्षेत्र के खर्चों में कोई बड़ी कटौती नहीं होगी, लेकिन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं की अब कड़ी जांच होगी. पिछली टीएमसी सरकार ने महिला व बाल विकास और सामाजिक कल्याण विभाग के लिए 42,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए थे, जिसका बड़ा हिस्सा ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना से जुड़ा था. अब अधिकारी सरकार इस योजना को बदलकर ‘अन्नपूर्णा योजना’ लागू कर रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को अधिक मासिक सहायता दी जाएगी.

बिना नया टैक्स लगाए राजस्व बढ़ाना बड़ी चुनौती

वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने पीटीआई से कहा कि सबसे बड़ी चुनौती कर बढ़ाए बिना राजस्व जुटाना है. जीएसटी व्यवस्था के तहत विकल्प सीमित होने के कारण सरकार अब उत्पाद शुल्क (एक्साइज) और स्टांप ड्यूटी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देगी. इसके लिए रेत और लघु खनिजों के लिए पारदर्शी ई-नीलामी सिस्टम लागू की जाएगी, सरकार की अतिरिक्त जमीनों को लंबे वक्त के लिए पट्टे पर दिया जाएगा और जीएसटी चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. अधिकारी ने बताया कि निवेश के माहौल को बेहतर बनाने के लिए सरकार भूमि उपलब्धता से जुड़े बड़े सुधारों की घोषणा कर सकती है, जिसमें भूमि की ऊपरी सीमा (अपर लैंड सीलिंग) के मानदंड और अनुपयोगी औद्योगिक भूमि का सही इस्तेमाल शामिल है.

बजट में कोलकाता महानगरीय क्षेत्र, दुर्गापुर-आसंसोल, हल्दिया और सिलीगुड़ी के लिए क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक नीतियां बनाई जाएंगी. इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को आसानी से लोन मिलना, ब्याज पर सब्सिडी और क्लस्टर आधारित विकास शामिल हो सकते हैं. अधिकारियों ने कहा कि सरकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के ज़रिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा दे सकती है और स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने वाली कंपनियों के लिए प्रोत्साहन शुरू कर सकती है.