Newshaat_Logo

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी कौन? राज सिंह का सियासी कनेक्शन आया सामने, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

West Bengal: पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के राजनीतिक संबंधों की वजह से यह हत्या सिर्फ आपराधिक नहीं, बल्कि राजनीतिक साजिश के एंगल से भी देखी जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश थी या फिर राजनीतिक दुश्मनी.
 
WEST BENGAL

West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचाने वाले इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के तौर पर राज सिंह का नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी का स्थानीय स्तर पर राजनीतिक संपर्क रहा है, जिसकी वजह से मामला और संवेदनशील बन गया है. 

अब CBI खोलेगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का राज ! यूपी और बिहार कनेक्शन के बीच  उलझी हाईप्रोफाइल मर्डर की कहानी - CBI taken over CM Suvendu Adhikari PA  Chandranath Rath muder case

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के एक आरोपी राज सिंह को यूपी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अयोध्या से गिरफ्तार किया है. जिसके बाद उसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है. परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल उठाते हुए उसे फंसाने का आरोप लगाया है. 

पुलिस की माने तो राज सिंह एक पेशेवर शूटर हैं और उसका चंद्रनाथ रथ की हत्या को अंजाम देने वाली टीम के साथ संबंध हो सकती हैं. पुलिस राज सिंह का पूरा रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है. उसे अयोध्या हाईवे के पास से पकड़ा गया है. राज सिंह की गिरफ़्तार को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. आईए आपको बताते हैं कि राज सिंह कौन हैं?

क्या है पूरा मामला?

शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस जांच में राज सिंह को मुख्य आरोपी बताया गया है.

कौन है चंद्रनाथ की हत्या का आरोपी राज सिंह?

चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार राज सिंह यूपी के बलिया जनपद स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर का रहने वाला है. राज सिंह का अपने आसपास के इलाके में अच्छा खासा दबदबा है. वो अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो  कार पर भाजपा का झंडा लगा कर चलता है और आसपास के इलाके में हवा बनाता रहता है. 

जानकारी के मुताबिक राज सिंह राजनीति में भी एक्टिव रहता है. वो उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का महासचिव है और अपने वार्ड से नगर पालिका परिषद, बलिया के सभासद पद का चुनाव भी लड़ चुका है. वो इस साल चिलकहर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव को तैयारी कर रहा था. कई बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई हैं. 

सियासत से कनेक्शन क्यों अहम?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के राजनीतिक संबंधों की वजह से यह हत्या सिर्फ आपराधिक नहीं, बल्कि राजनीतिक साजिश के एंगल से भी देखी जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश थी या फिर राजनीतिक दुश्मनी