Movie prime

भाजपा को बड़ा झटका, उत्तराखंड सरकार में मंत्री यशपाल आर्य और MLA संजीव ने थामा कांग्रेस का हाथ

 
zczc

उत्तराखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और एक अन्य विधायक संजीव आर्य ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने सुबह 11 बजे दिल्ली कांग्रेस में शामिल हो गए. राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस करके विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ली.

आपको बता दे कि यशपाल आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं और उनके पास छह विभाग हैं- परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग. जबकि संजीव आर्य उनके बेटे हैं. यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं. वैसे बता दे इन दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था. तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था. दोनों ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया. अब 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए राज्य में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं.