Newshaat_Logo

Waiting List से मिलेगा छुटकारा, होली पर घर जाना होगा अब आसान..होली 2026 के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान, देखें ट्रेन की पूरी लिस्ट...

Holi Special Train: ये ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएंगी, जिससे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
 
Indian Railway

Holi Special Train: होली का त्योहार नजदीक आते ही देश के अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी शुरू कर देते हैं.

मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, राजस्थान और अन्य शहरों में नौकरी या कारोबार करने वाले प्रवासियों की संख्या काफी अधिक है. ऐसे में त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है.

इस स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस वर्ष भी होली के अवसर पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है.

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने मीडिया को जानकारी दी कि अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष ट्रेनों की सूची जारी की गई है.
ये ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएंगी, जिससे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
  • पुणे–दानापुर के बीच विशेष ट्रेनें
पुणे से दानापुर के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
गाड़ी संख्या 01481 (पुणे–दानापुर स्पेशल)
23 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को पुणे से शाम 7:55 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन डीडीयू, बक्सर और आरा में रुकते हुए सुबह 8:00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01482 (दानापुर–पुणे स्पेशल)
25 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक बुधवार और रविवार को दानापुर से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:15 बजे पुणे पहुंचेगी. इसके अलावा एक दैनिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है.
  • 01449 पुणे–दानापुर स्पेशल
21 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे पुणे से चलेगी और तीसरे दिन तड़के 2:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • 01450 दानापुर–पुणे स्पेशल
23 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:15 बजे पुणे पहुंचेगी.
  • लोकमान्य तिलक से दानापुर और समस्तीपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भी बिहार के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
  • 01143 लोकमान्य तिलक–दानापुर स्पेशल
21 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • 01144 दानापुर–लोकमान्य तिलक स्पेशल
22 फरवरी से 09 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात 9:30 बजे दानापुर से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे मुंबई पहुंचेगी.
इसी तरह,
  • 01043 लोकमान्य तिलक–समस्तीपुर स्पेशल
  • 24 फरवरी और 03 मार्च 2026 को दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
  • 01044 समस्तीपुर–लोकमान्य तिलक स्पेशल
  • 26 फरवरी और 05 मार्च 2026 को सुबह 3:00 बजे समस्तीपुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 4:25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
  • रक्सौल और सहरसा से भी मिलेगी सुविधा
  • होली के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को भी राहत देने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है.
  • 05557 रक्सौल–लोकमान्य तिलक स्पेशल
  • 10 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 7:15 बजे रक्सौल से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
  • 05558 लोकमान्य तिलक–रक्सौल स्पेशल
  • 12 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7:55 बजे मुंबई से प्रस्थान कर शाम 4:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
इसी प्रकार,
  • 05585 सहरसा–लोकमान्य तिलक स्पेशल
  • 06 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से शाम 5:45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5:30 बजे मुंबई पहुंचेगी.
  • 05586 लोकमान्य तिलक–सहरसा स्पेशल
  • 08 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को शाम 4:35 बजे लोकमान्य तिलक से चलेगी और सुबह 9:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.
  • श्रीगंगानगर और अहमदाबाद से भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
  • राजस्थान से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधा दी गई है.
  • 04731 श्रीगंगानगर–समस्तीपुर स्पेशल
  • मार्च माह में प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर समस्तीपुर पहुंचेगी.
  • 04732 समस्तीपुर–श्रीगंगानगर स्पेशल
प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से चलकर अगले दिन श्रीगंगानगर पहुंचेगी. गुजरात के अहमदाबाद से भी दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होली स्पेशल के रूप में किया जाएगा.
  • 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल
  • 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अपने निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार चलेगी.
  • 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल
  • 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी.
इसके अलावा,
  • 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल
  • 25 मार्च 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा
  • 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल
  • 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अपने तय समयानुसार चलाई जाएगी.
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तिथि और समय की पुष्टि अवश्य कर लें. त्योहार के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण अग्रिम आरक्षण कराना बेहतर रहेगा.
होली के अवसर पर चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों से लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे न केवल नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा, बल्कि लोग सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने घर पहुंच सकेंगे. रेलवे की यह पहल त्योहार के समय यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.