Movie prime

15 सीट मांझी, 36 सीट चिराग: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हाई-वोल्टेज टकराव

 
15 सीट मांझी, 36 सीट चिराग: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हाई-वोल्टेज टकराव

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। दो चरणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। हालांकि अब तक एनडीए और महागठबंधन दोनों ने सीट शेयरिंग या प्रत्याशियों के ऐलान को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन जारी है, वहीं एनडीए की परेशानी बढ़ा रहे हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय नेता जीतनराम मांझी। दोनों नेता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और एनडीए नेतृत्व के लिए यह चुनौती बन गई है।

मांझी की 15 सीटों की डिमांड

मांझी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविता का हवाला देते हुए एनडीए से अपनी मांगें रखीं। मांझी का कहना है कि उनकी पार्टी को मान्यता प्राप्त पार्टी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 15 सीटों की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री पद हासिल करना नहीं, बल्कि पार्टी की मान्यता सुनिश्चित करना है।

चिराग पासवान का दबाव

वहीं, चिराग पासवान 36 सीटों की मांग कर रहे हैं। एनडीए के सूत्रों के अनुसार, मांझी और चिराग की यह डिमांड गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे की चर्चा को और पेचीदा बना रही है।

एनडीए अब दो-तीन दिनों के भीतर सभी घटक दलों से सहमति बनाकर सीट बंटवारे का ऐलान कर सकता है। चुनावी सरगर्मी के बीच, इस सीट बंटवारे को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।