नीतीश कैबिनेट की बैठक में 38 एजेंडों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा
Updated: Nov 14, 2024, 13:09 IST
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 38 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. बिहार सरकार के सरकारी कर्मियों के लिए बड़ा तोहफा मिला है. महंगाई भत्ता में 3 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिल गई है. पहले यह 50 फीसद था जो अब बढ़कर 53 फीसद हो जाएगा. इसका लाभ पेंशन भोगियों को भी मिलेगा.














