Movie prime

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से पहले मांझी ने दी उन्हें बधाई, कहा- जीत मुबारक हो

 

देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा. दरअसल संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को पड़े वोटों की सुबह 11 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है. वहीं दूसरी तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पहले ही एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दे दी है. 

Presidential Election Result 2022 Jitan Ram Manjhi Congratulations To Draupadi  Murmu | Presidential Election Result 2022: जीत से पहले जीतन राम मांझी ने द्रौपदी  मुर्मू को दी बधाई, कहा- मुबारक हो

जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा- "देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुबारक. रिजल्ट तो आज आ ही जाएगा पर देश ने परिणाम से पूर्व ही द्रौपदी मुर्मू जी को अपना राष्ट्रपति मान लिया है. जय अंबेडकर, संविधान जिन्दाबाद."

जानकारी के अनुसार  NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच कहने को तो सीधा मुकाबला है, लेकिन द्रौपदी मुर्मु की जीत लगभग तय है. द्रौपदी मुर्मू को NDA दलों के साथ ही शिवसेना, BJD और YSR कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है. तो वहीं यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, TMC, NCP और SP का समर्थन मिला है.

Presidential Polls: It's Draupadi Murmu vs Yashwant Sinha - All you need to  know about them