Movie prime

महामहिम रामनाथ कोविंद के सम्‍मान में आयोजित फेयरवेल डिनर में शामिल नहीं हुए सीएम नीतीश कुमार

 

द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने जीत दर्ज की है। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया. द्रौपदी मुर्मू ने कुल 6 लाख 76 हजार 803 मतों के साथ जीत दर्ज की है. द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होगा.

इस बीच देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 24 जुलाई को कार्यकाल खत्म हो रहा है. इससे पहल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में फेयरवेल डिनर का आयोजन किया है. पीएम मोदी ने दिल्ली के अशोका होटल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में पार्टी रखी है.

इस विदाई भोज में उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर, मोदी केबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए. इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के सम्बंध में रविवार को मुख्यमंत्रियों के वर्चुअल सम्मेलन में भी सीएम ने भाग नहीं लिया था. और अपनी जगह उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को नामांकित किया था. 

बता दें कि पीएम मोदी ने आज राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्‍मान में फेयरवेल डिनर का आयोजन किया है. दिल्‍ली के अशोका होटल में राष्‍ट्रपति कोविंद के सम्‍मान में यह डिनर रखा गया है.  जबकि राष्ट्रपति कोविंद भावी राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में रविवार को रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति, पीएम, कैबिनेट मंत्री और विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद 24 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेंगी.