Movie prime

राष्‍ट्रपति मुर्मू के शपथ ग्रहण में नीतीश के नहीं शामिल होने पर जगदानंद ने किया तंज, कहा- उनके ऊपर 12 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी है...

 

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई. मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला. वैसे द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता सम्मलित हुए. मगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं इस समारोह में नहीं पहुंचे. अब उनके ऐसा करने पर  बिहार की सियासत तेज हो गई है.

Bihar RJD President Jagdanand singh says PFI is like RSS Pakistani agents  arrested by indian security force were related to RSS Hindu community - RSS  की तरह है PFI, जब-जब भारत की

वहीं दूसरी तरफ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगदानंद सिंह से राष्ट्रपति के शपथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं जाने पर सवाल किया गया. इसका जवाब देते हुए जगदानंद ने कहा कि, नीतीश कुमार के उपर बिहार के 12 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी है, इसको निभाने के लिए शायद वे राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गए हैं. आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के शपथ समारोह में सीएम नीतीश क्यों नहीं गए वो ही बता सकते है. 

इतना ही नहीं जगदानंद सिंह ने भाजपा और जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा और जदयू के बीच बेमेल गठबंधन है. ये दोनों पार्टी लूट में साथ होते हैं, लेकिन खटपट तब शुरू होती है, जब लूट के बंटवारे का समय आता है. बिहार में भाजपा और जदयू के बीच यही चल रहा है.  दोनों में आये दिन मतभेद उभरकर सामने आ रहे है.