Movie prime

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू को जदयू ने समर्थन देने का किया ऐलान

 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा की. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया. तो वहीं दूसरी तरफ  जनता दल यूनाइटेड ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू  की उम्मीदवारी का समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. ये घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने की है. 

Rajiv Ranjan Singh alias Lalan Singh appointed National President of JD(U)  | NewsOnAIR -

आपको बता दें कि  ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार  जी सिद्धांततः महिला सशक्तिरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं.

आगे ट्वीट करते हुए लिखा कि, जनता दल (यू) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.

वैसे बता दें चिराग पासवान ने भी द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "आदिवासी समाज से आने के बावजूद भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज जो मुकाम हासिल किया है यह उनकी काबिलियत एवं संघर्ष का ही परिणाम है. समाज के वंचित वर्ग से देश के सर्वोच्च पद की दावेदारी...करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है."

एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि,  "NDA के द्वारा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है. देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी. लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रूप से समर्थन करती है."