Movie prime

राहुल गांधी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर RSS और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- देशद्रोही संगठन से निकले हुए लोग

 

देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर भाजपा 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक और अभियान  शुरू की है 'हर घर तिरंगा'. इस अभियान के जरिए सरकार की योजना है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराए. सरकार का लक्ष्य है कि 13 से 15 अगस्त के बीच 20 करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया जाए. इस अभियान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, हर घर तिरंगा मुहिम चलाने वाले उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया.

Rahul Gandhi to attend key Congress meeting in Karnataka on Tuesday |  Deccan Herald

कर्नाटक दौरे पर गए राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई. इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहीम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया. आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे.

जानकारी के लिए बता दें इस साल 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं. इसी मौके पर केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि वह इस बार हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी, जिसके तहत लगभग 20 करोड़ घरों की छतों पर तिरंगा फहराया जाएगा.  इस अभियान से देशवासियों के बीच राष्ट्र भावना की एक अलग अलख जगेगी.

PM Modi To Lay Foundation Stone For Projects Worth Rs 300 Crore Tomorrow