Movie prime

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्य्क्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा ने किया नॉमिनेशन

 
UMESH KUSHWAHA

जनता दल यूनाइटेड में प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है. वहीं एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा ने नॉमिनेशन किया. उमेश कुशवाहा के अलावा किसी दूसरे कैंडिडेट ने नामांकन नहीं किया है. तो इससे अब उमेश कुशवाहा का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. 

Umesh Singh Kushwaha - Wikipedia

आपको बता दें कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इन्होनें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन किया। वहीं उमेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ पार्टी के तमाम नेताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसलिए मैंने अध्यक्ष पद के लिए  फिर से नामांकन किया है.

Umesh Kushwaha News in Hindi, Umesh Kushwaha Latest News, Umesh Kushwaha  News