Hunger Free Bharat के संकल्प के साथ खेल और सामाजिक सरोकारों का संगम, सारण क्रिकेट लीग-2026 में शामिल हुए भाजपा विधायक संजीव चौरसिया
पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित Hunger Free Bharat के अंतर्गत सारण क्रिकेट लीग-2026 का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। इस आयोजन में भाजपा विधायक संजीव चौरसिया शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस अनूठी पहल की सराहना की।

इस अवसर पर संजीव चौरसिया ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण जरिया भी है। ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने Hunger Free Bharat के उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, यह एक महत्वपूर्ण मानवीय संकल्प है। खेल और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाकर समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना इस आयोजन की विशेषता है।

विधायक ने इस नेक पहल के लिए सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए खेल, सेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
उन्होंने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भूखमुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।







