जन सुराज के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए अभिषेक नरेंद्र सिंह
Darbhanga: पटना से बड़ी खबर सामने आई है। जन सुराज के प्रणेता और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने पार्टी के पुराने चेहरों में शामिल अभिषेक नरेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दिया है. उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
जन सुराज पार्टी ने अभिषेक नरेंद्र सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में उनका नाम प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में शामिल है। अभिषेक नरेंद्र सिंह मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड से आते हैं और अक्टूबर 2022 में जन सुराज पदयात्रा के समय से ही संगठन से जुड़े रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों, यूथ क्लबों के विस्तार और विभिन्न अभियानों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
इसके अलावा उन्हें रामगढ़ उपचुनाव में वाहिनी समूह के नेतृत्व तथा वर्ष 2025 में शाहाबाद क्षेत्र के चार जिलों में बिहार बदलाव सभा के आयोजन एवं समन्वय की जिम्मेदारी भी दी गई थी। बाद में वे जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए। अब प्रदेश प्रवक्ता के साथ उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी के तहत प्रदेश से लेकर जिला और प्रखंड स्तर तक मीडिया टीम के गठन, समन्वय और मीडिया नेटवर्क को सक्रिय करने का काम उनके कार्यक्षेत्र में रहेगा।
मधुबनी के राजनगर से प्रदेश स्तर तक जिम्मेदारी अभिषेक नरेंद्र सिंह ने अपनी सूझबूझ से निभाए जाने के कारण उक्त नये दायित्व दिए गए हैं। स्थानीय राजनीतिक और मीडिया जगत में इसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति के रूप में देखा जा रहा है।







