Newshaat_Logo

फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन के लिए बिहार पहुंचीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बोलीं- का हाल बा पटना, यहां आकर एक्साइटेड हूं

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर शनिवार को अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। 
 
अक्षरा

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर शनिवार को अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने बिहार और यहां के लोगों के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि पटना आकर वह बेहद एक्साइटेड हैं। उन्हें बिहार से हमेशा खूब प्यार मिलता है।

श्रद्धा कपूर ने बताया कि वह बिहार की क्वीन कही जाने वाली भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ एक खास इवेंट में शामिल होंगी। फिल्म में उन्होंने अक्षरा सिंह के साथ एक गाना भी किया है। दोनों अभिनेत्रियां पटना के रिजेंट थिएटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगी।

फिल्म 'ईठा' अक्षरा सिंह के लिए भी बेहद खास है। इस फिल्म में उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म के म्यूजिकल ट्रेलर में अक्षरा सिंह अपने पारंपरिक देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। गजरा, नथ, झुमके और पारंपरिक हार से सजे उनके लुक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं, श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह की जोड़ी 'मिर्च मसाला' गाने पर शानदार अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही है।

इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने गाने पर एक खास रील बनाई, जिसे श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। श्रद्धा ने अक्षरा के अंदाज की तारीफ करते हुए लिखा, 'अक्ष की अदाएं...उफ।' श्रद्धा की इस प्रतिक्रिया से अक्षरा सिंह काफी खुश नजर आईं।

अक्षरा सिंह ने श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वह लंबे समय से उनकी प्रशंसक रही हैं। हालांकि, उनके साथ काम करने और उन्हें करीब से जानने का अनुभव उनके लिए और भी खास रहा। अक्षरा ने श्रद्धा को एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ-साथ शानदार इंसान भी बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए ऐसा यादगार अनुभव है, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगी।