Movie prime

अजित सिंह ने जेडीयू के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- तेजस्वी के बिना बिहार में राजनीति कि कल्पना नहीं की जा सकती

 

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अजीत सिंह ने जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजित सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेडीयू पर कई आरोप लगाए। साथ ही तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए बिहार में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया है।

अजित सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के बिना बिहार में राजनीति कि कल्पना नहीं की जा सकती है। तेजस्वी बिहार की राजनीति के महत्वपूर्ण अंग हैं। जेडीयू के पुराने कार्यकर्ताओं में अब उत्साह नहीं हैं। असमंजस की स्थिति में हैं। विशेष राज्य के दर्जा को लेकर अब तक कोई गारंटी पीएम की ओर से नहीं आया है।

उन्होंने आगे कहा कि सीएम भी चुप हैं। लोजपा भी कुछ नहीं बोल रही है। बिहार का मतलब सिर्फ पांच किलो राशन तक ही सीमित है। जेडीयू-लोजपा(रां) ने अब तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। बीजेपी के ही घोषणा पत्र को अपना मान चुकी है।

बता दें, अजित सिंह जेडीयू में प्रदेश महासचिव के पद पर थे। बुधवार को उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इनके पिता जगदानंद सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। भाई सुधाकर सिंह आरजेडी से विधायक हैं और बक्सर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से की थी।