अखिलेश सिंह बोले- कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, RJD की स्थापना हाल ही में हुई, हमारी पार्टी वैशाखी के सहारे राजनीति नहीं करती

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी वैशाखी के सहारे राजनीति नहीं करती। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। आरजेडी की स्थापना हाल ही में हुई है।
आरजेडी सहयोगी के तौर रही है। कांग्रेस को जो अंडर एस्टीमेट करेगा वो मूर्ख होगा। सम्मानजनक सीट के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। अगर कुछ लोग दूसरे दलों को छोड़कर हमारे साथ आते हैं तो उनका स्वागत है।
कल दिल्ली में चुनाव है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। मीडिया के इस सवाल अखिलेश सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी वहां बूथ लूटेंगे। चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। स्वतंत्रता संग्राम जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बिहार आ रहे हैं। उनके आने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा बढ़ती है। हम सभी चाहते हैं राहुल गांधी बार-बार पटना आएं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी पासी समुदाय से थे। मेडिकल छात्र रहते हुए कांग्रेस से जुड़े। आजादी से पूर्व बिहार में बने पहले सरकार में मंत्री थे। ताड़ी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। आबकारी मंत्री रहते हुए बिहार में सबसे पहले शराबबंदी लागू किया था। अब वक्त आ गया है कि नए पीढ़ी के लोग जगलाल चौधरी के त्याग और स्वतंत्रता की लड़ाई के बारे में जानें।