Movie prime

बेटे आकाश पर अखिलेश सिंह की पहली प्रतिक्रिया, बोले- राजनीति ही करता है और एआईसीसी का मेंबर भी है

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को कांग्रेस ने महाराजगंज से उम्मीदवार बनाया है। जिसको लेकर अखिलेश सिंह पर भाजपा परिवारवाद का आरोप लगे रही है। अब अखिलेश सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा तो पिछली बार भी लोकसभा का चुनाव लड़ा था। राजनीति ही करता है और एआईसीसी का मेंबर भी है।

दरअसल, भाजपा ने अखिलेश सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सिंह परिवारवाद को लेकर बोलते रहते हैं। लेकिन परिवारवाद पर बोलते-बोलते अपने बेटे को ही अपनी पार्टी कांग्रेस से टिकट दिलवा दिया। इसको लेकर जब मीडियाकर्मियों ने अखिलेश सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने दो टूक अंदाज में जवाब दिया।  उन्होंने साफ़ कहा कि मेरा बेटा पहले से ही राजनीति में है। उसने पिछली बार भी चुनाव लड़ा था। 

नीतीश और उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा 2005 के पहले का जिक्र किए जाने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों को इतिहास क्यों पढ़ा रहे हैं? उन्हें अपने समय की उपलब्धियों की जानकारी देनी चाहिए कि उन्होंने बिहार के लोगों के लिए पिछले 20 वर्षों में क्या किया है? उसके बारे में बताना चाहिए, न कि हिस्ट्री। सभी लोग पढ़े-लिखे हैं। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह को कांग्रेस ने महाराजगंज से चुनाव मैदान में उतारा है।