Movie prime

मधुबनी में आज अमित शाह की सभा, एनडीए प्रत्याशी अशोक यादव के लिए मांगेंगे वोट

 

मधुबनी के राहिका में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान अमित शाह बीजेपी प्रत्याशी अशोक यादव के लिए वोट मांगेंगे। जनसभा को लेकर पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 5वें चरण में 20 मई को मधुबनी में वोटिंग होगी।

जानकारी के मुताबिक अमित शाह पहले सीतामढ़ी में जनसभा करेंगे, उसके बाद दोपहर 2 बजे के करीब मधुबनी पहुंचेंगे। बीजेपी ने पार्टी के सीनियर नेता रहे पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के बेटे अशोक यादव पर फिर से भरोसा जताया है। जबकि, आरजेडी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अली अशरफ फातमी को मैदान में उतारा है।
अशोक यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे को हराया था। अशोक यादव को कुल 5,95,843 वोट मिले थे, जबकि वीआईपी प्रत्याशी को सिर्फ 1,40,903 वोट ही मिले थे। 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हुई थी।