Movie prime

अमित शाह का बिहार दौरा, झंझारपुर और बेगूसराय में करेंगे सभा, NDA प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे। वे झंझारपुर और बेगूसराय में दो रैली करेंगे। शाह 8 दिन में दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कटिहार में सभा की थी।

अमित शाह आज सुबह दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 11.45 बजे हेलिकॉप्टर से वो झंझारपुर पहुंचेंगे और लक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 12.45 बजे वो यहां से रवाना होंगे।

अमित शाह झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद बीजेपी के फायर ब्रॉन्ड नेता गिरिराज सिंह के पक्ष में बेगूसराय में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 1.30 बजे जीडी कॉलेज में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।  इसके बाद 3.20 बजे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले शाह ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरारू में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर जमकर हमला बोला था और केंद्र सरकार की तारीफ की थी। गुरारू में शाह ने दावा किया था कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। 

शाह ने कहा था कि इंडी गठबंधन वाले बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। जबकि नीतीश जी ने घर-घर बिजली पहुंचाई। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहले कांग्रेस का राज फिर 15 साल पति-पत्नी का राज, दो बार इनलोगों को हमने मौका भी दिया, लेकिन गड़बड़ किए तो हटा दिया। बीजेपी के साथ मेरा साथ 1995 से है। अब बिहार में सिर्फ काम हो रहा है।