Newshaat_Logo

नीरज कुमार के हार्ट अटैक पर अनंत सिंह का तंज, बोले- बूथ पर पैसा भेजना होगा इसलिए भर्ती हो गए

JDU प्रवक्ता नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर उन्होंने कहा कि यह सब दिन से नीरज कुमार की आदत रही है। बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे
 
अनंत सिंह

मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह आज फिर मीडिया के सामने आए और सवालों का जवाब दिया। JDU प्रवक्ता नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर उन्होंने कहा कि यह सब दिन से नीरज कुमार की आदत रही है। बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे, अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे, फिर दो घंटा बाद आ जाएंगे, ठीक हो जाएंगे। 

वहीं एमएलसी चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज एफआईआर को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या होगा? एफआईआर हो गया तो बेल कराएंगे।

दरअसल, नीरज कुमार को हार्ट अटैक आया है और वो पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इसी पर जब रिपोर्टर्स ने अनंत सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि नीरज कुमार का सब दिन का आदत है। यह उनकी पुरानी आदत है कि बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे, अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे, फिर दो घंटा बाद आ जाएंगे, ठीक हो जाएंगे। 

बता दें कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अनंत सिंह नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जनसुराज के उम्मीदवार को समर्थन दे दिया है। जनसुराज के प्रत्याशी डॉक्टर अनुज सिंह के पक्ष में अनंत सिंह सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह कई बार नीरज कुमार को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।