अनंत सिंह ने एल्विश यादव से की वीडियो कॉल पर बात, सामने आया वीडियो, मुंबई आने का दिया न्योता
मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। बातचीत का वीडियो भी सामने आया है।
मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। बातचीत का वीडियो भी सामने आया है।
एल्विश यादव ने कहा है कि वह जब भी बिहार आएंगे, तो उनसे मिलेंगे। एल्विश ने अनंत सिंह को भी मुंबई आने का न्योता दिया है।
एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह कॉमेडी और रोस्ट वीडियो बनाकर मशहूर हुए। 2023 में उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' का खिताब जीता था। वह सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं।
इससे कुछ दिन पहले अनंत सिंह की उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो भी सामने आया था। बृज भूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।







