Newshaat_Logo

अनंत सिंह की बेटी का शाही तिलक, 1000 गाड़ियों के काफिले से पहुंचे विधायक, दामाद को 3 करोड़ की डिफेंडर गिफ्ट

पिछले कई दिनों से बिहार ही नहीं, पूरे देश में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी चर्चा में है। शादी की रस्में आज से शुरू हो गई हैं। 
 
अनंत सिंह

पिछले कई दिनों से बिहार ही नहीं, पूरे देश में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी चर्चा में है। शादी की रस्में आज से शुरू हो गई हैं। तिलक समारोह का पहला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिवांगी तिलक से पहले की रस्में निभाती नजर आ रही हैं।

अनंत सिंह अपने पैतृक गांव नदवां से करीब 1000 गाड़ियों के काफिले के साथ दानापुर स्थित रिसॉर्ट पहुंचे, जहां दामाद ऋषिकेश कुमार का तिलक चढ़ाया गया। समारोह में अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव ने दूल्हे को 80 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट और 100 ग्राम की सोने की चेन भेंट की। इसके अलावा दामाद को करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार भी गिफ्ट की गई।

तिलक समारोह में मेहमानों के लिए खास शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाने के लिए 33 अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे, जहां कई तरह के व्यंजन परोसे गए।

समारोह में भोजपुरी संगीत और मनोरंजन का भी खास इंतजाम रहा। भोजपुरी स्टार शालिनी क्वीन, गुंजन सिंह, मोनू अलबेला, शिल्पी राज और धर्मेंद्र भारती ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह में रंग जमाया।

अनंत सिंह की बेटी की शादी के समारोह में भव्य आयोजन, हजारों मेहमानों और करोड़ों रुपये के उपहारों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।