Movie prime

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री, डिप्टी CM और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव होंगे शामिल

 
Aarif

आरिफ मोहम्मद खान आज बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण विनोद चंद्रन उन्हें शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी CM, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता उनके शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। उसके साथ ही नए राज्यपाल के 50 साल पुराने दोस्त भी इनके शपथ ग्रहण में पहुंचेंगे।

 

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान UP के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले खान को बिहार का राज्यपाल बनाने के पीछे भाजपा की सधी हुई रणनीति है। खान, कांग्रेस बसपा से होते हुए 2004 में भाजपा में शामिल हुए थे। बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेजा गया है। खान के रूप में बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल मिला है। इससे पहले मुस्लिम समाज से AR किदवई 1998 तक राज्यपाल थे।