Newshaat_Logo

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी बधाई

Patna: डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, जूडो और पैरा खेलों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का तिरंगा गर्व से लहराया है. खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय हैं.
 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

Patna: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय खेल दल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अदम्य साहस के दम पर वैश्विक मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह की ऐतिहासिक सफलता पर  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी बधाई

डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, जूडो और पैरा खेलों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का तिरंगा गर्व से लहराया है. खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय हैं.

उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि भारतीय खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों की यह सफलता आने वाली पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी.

डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय दल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए और अधिक पदक जीतेंगे तथा भारत का गौरव विश्व स्तर पर और ऊंचा करेंगे.