Movie prime

बिहार पुलिस पर पश्चिम बंगाल में हमला,5 राउंड फायरिंग उग्र हुए लोग, समझिए पूरा मामला

 

किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के विलायतीबारी में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची बिहार पुलिस की टीम को उग्र भीड़ ने घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किशनगंज टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण और भी उग्र हो गए। भीड़ ने टाउन थाना अध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए है।

किशनगंज टाउन थाना पुलिस ट्रैक्टर और मकई की लूट कांड मामले में यहां एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान किशनगंज टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने यहां पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद जान बचाने के लिए टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार को पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आक्रोशित भीड़ ने थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।

इस हमले में पांच पुलिसकर्मी सहित कई ग्रामीण घायल हो गए। हमले में दो ग्रामीणों को गोली लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने एक आरोपी अब्दुल तौब के बेटे नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की फायरिंग में नूर आलम के दो भाई भी घायल हुए हैं। उनके नाम रिजवान और मिज्बाबुल हक है। दोनों घायलों को चकलिया अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।