मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक: 18 दिन बंद रहेंगे बैंक
RBI की अवकाश सूची जारी
Reserve Bank of India द्वारा जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार मार्च 2026 में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्वों के आधार पर अवकाश तय किए जाते हैं।
त्योहारों की भरमार
मार्च में कई बड़े पर्व पड़ रहे हैं, जिनके कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
• 2 मार्च – राम नवमी
• 3 मार्च – होलिका दहन
• 4 मार्च – होली (धुलंडी)
• 21 मार्च – ईद उल फितर
• 31 मार्च – महावीर जयंती
इन त्योहारों के चलते कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
वीकेंड का असर भी
साप्ताहिक अवकाश के कारण भी बैंक कई दिन बंद रहेंगे।
• रविवार: 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च
• दूसरा शनिवार: 14 मार्च
• चौथा शनिवार: 28 मार्च
गौरतलब है कि 22 मार्च को बिहार दिवस है, जो इस बार रविवार को पड़ रहा है।
क्या खुला रहेगा?
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन एटीएम, नेट बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। फिर भी शाखा आधारित काम के लिए पहले से योजना बनाना जरूरी है, ताकि आखिरी वक्त की भागदौड़ से बचा जा सके।







