Movie prime

‘छोटे सरकार’ का बड़ा बयान: एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, तेजस्वी पर साधा निशाना- हम 5 जीतेंगे, वो 10 जीतेंगे

 
‘छोटे सरकार’ का बड़ा बयान: एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, तेजस्वी पर साधा निशाना- हम 5 जीतेंगे, वो 10 जीतेंगे
Bihar political news: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह वोट डालने के लिए बिहार विधान सभा पहुंचे।

बताया जा रहा है कि वे जेल से बिहार सरकार की एंबुलेंस के जरिए विधानसभा लाए गए, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तेजस्वी यादव पर कसा तंज

विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव के चुनावी दावे पर तंज कसते हुए कहा कि “हम लोग 5 सीट जीतेंगे और वो 10 सीट पर चुनाव जीत जाएंगे।” उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली।

नीतीश कुमार को लेकर भी दिया बयान

इस दौरान अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी अपनी बात रखी और उनका समर्थन जताया।

गौरतलब है कि बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान हो रहा है और विधानसभा में सभी दलों के विधायक अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में हर वोट की अहमियत को देखते हुए अनंत सिंह का जेल से विधानसभा पहुंचना भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।