बिहार विधानसभा सत्र LIVE: मंत्रियों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ली शपथ- सदन में नई राजनीतिक पारी का बिगुल, 243 विधायकों का शपथ ग्रहण जारी
Bihar Vidhansabha Winter Session: 18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र में आज शपथ ग्रहण का माहौल पूरी तरह चरम पर है। कार्यवाही के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें शपथ दिलाई, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने हाथ जोड़कर सदन में मौजूद सभी नेताओं का अभिवादन किया। सदन में नए कार्यकाल की शुरुआत के साथ राजनीतिक तापमान भी बढ़ता दिख रहा है।
मंत्रियों के बाद नेता प्रतिपक्ष ने लिया शपथ, सदन में गूंजा नई पारी का संकल्प
मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शपथ ग्रहण ने सत्र में नई राजनीतिक धार पैदा कर दी है। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्रों के क्रम के अनुसार जारी है।
सबसे पहले शपथ लेने वालों में शामिल थे:
• सम्राट चौधरी – डिप्टी सीएम व तारापुर से विधायक
• विजय सिन्हा – लखीसराय
• विजय चौधरी
• विजेंद्र यादव
• श्रवण कुमार
• मंगल पांडे
• लेसी सिंह
• नितीन नवीन
• रामकृपाल यादव
• सुनील कुमार
• मोहम्मद जमां खान
• संजय सिंह
• अरुण शंकर प्रसाद
• सुरेंद्र मेहता
• नारायण प्रसाद
• रमा निषाद
• श्रेयसी सिंह
• संजय कुमार
• संजय कुमार सिंह
• प्रेम कुमार
सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं, जबकि विधानसभा सचिव नामों की क्रमवार पुकार कर शपथ दिलवा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह लगातार जारी है और सदन में नए सत्र की गूंज साफ सुनाई दे रही है।







