Newshaat_Logo

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी शुभकामनाएँ

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं। 
 
Amit Shah

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं। 

उन्होंने कहा कि अमित शाह का राजनीतिक जीवन निरंतर परिश्रम, संगठनात्मक कुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। गृह मंत्री के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था तथा सहकारिता मंत्री के रूप में सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने की दिशा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

अध्यक्ष ने उनके सार्वजनिक जीवन, संगठनात्मक कार्यों, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने में योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की ।