Newshaat_Logo

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की माताश्री का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

 
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की माताश्री का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Bihar news: बिहार की राजनीति से एक भावुक खबर सामने आई है। संजय सरावगी की माताश्री का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संजय सरावगी फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं और दरभंगा शहर से विधायक भी हैं। माताश्री के निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था। परिवार के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन आखिरकार उनका निधन हो गया। खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों का घर पर पहुंचना शुरू हो गया।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताया है। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस निजी दुख से संजय सरावगी और उनका परिवार गहरे सदमे में है।