CM नीतीश ने एक अणे मार्ग तो राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राबड़ी आवास में किया झंडोत्तोलन, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Jan 26, 2025, 10:34 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, "गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
बिहार की राजधानी पटना में लालू यादव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान राजद के पूर्व विधान पार्षद सुनील सिंह भी मौजूद रहें। इस दौरान लालू यादव ने बिहार और देश वासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस कि बधाई दी है। आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। "
उन्होंने कहा कि समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं और जिन लोगों ने स्वतंत्रता दिलाने योगदान दिया है उन सभी को सलाम है। हम लोग सभी यही चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े। हमारा राज्य भी विकास करे। यहां के सभी नागरिक तरक्की करें। जल्द से जल्द से हम लोग सभी इस दिशा में काम करें कि हमारा देश पूरी दुनिया में सबसे मजबूत बन जाए और हम सभी अपने देश पर नाज करें

वहीं, गांधी मैदान में 20 परेड टुकड़ियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं, जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है। जबकि गणतंत्र दिवस पर पटना की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 7 बजे से गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक डाक बंगला चौराहे से गांधी मैदान के लिए चिल्ड्रव पार्क तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।डाक बंगला रोड और एसपी वर्मा रोड में भी आज वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।