Movie prime

'मुस्लिम समुदाय की पीठ में छुरा घोंपा' वक्फ बिल को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष खूब बोले

 

वक्फ संशोधन बिल बुधवार को लोकसभा में पास हो गया। बिल पर करीब 12 घंटे चर्चा हुई थी। 288 ने बिल के पक्ष में और 232 ने विपक्ष में वोट डाले। वक्फ बिल को एनडीए सरकार में शामिल नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने भी समर्थन दिया। जिसके बाद अब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि वक्फ बिल तानाशाही का सबूत है। यह निष्पक्ष सरकार नहीं है, सरकार दुर्भावनापूर्ण इरादे से यह बिल लेकर आई है। आश्चर्य की बात यह है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार, जो निष्पक्ष होने का दावा करती थी, आज अपने सहयोगी दलों के जरिए मुस्लिम समुदाय की पीठ में छुरा घोंपा है।

वहीं बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होने कहा कि हम अपने संगठन का बहुत तेजी से विस्तार कर रहे हैं। संगठन को मजबूत कर रहे हैं। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। हम लोग सीटों की संख्या बढ़ाकर सरकार बनाएंगे। हालांकि तेजस्वी के सीएम फेस के सवाल पर एनडीए पर हमलावर होते दिखे, और कहा कि चेहरा उन लोगों से पूछिए।