Movie prime

बिहार चुनावी रणभूमि तैयार: 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को सरकार बदलेगी- NDA और RJD आमने-सामने

 
बिहार चुनावी रणभूमि तैयार: 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को सरकार बदलेगी – NDA और RJD आमने-सामने

Bihar Election 2925: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और प्रदेश अब दो चरणों के मतदान के लिए तैयार है। पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 11 नवंबर को संपन्न होगा। चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और जीत-हार के दावे तेज़ हो गए हैं।

रुझानों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 14 नवंबर को एनडीए सरकार की विदाई का दिन बताया है। वहीं, एनडीए ने साफ किया कि 14 नवंबर को बिहार में फिर से उनकी सरकार बनेगी।

भाजपा का नया चुनावी नारा
मतदान से पहले बीजेपी ने सोशल मीडिया पर नया नारा जारी किया – “25 से 30, हमारे दो भाई – नरेंद्र और नीतीश”, जिसका मतलब है कि 2025-2030 तक नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे। पार्टी ने अपने प्रचार अभियान में कई नारे साझा किए जैसे:
    •    “बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार, 14 नवंबर को फिर एक बार NDA सरकार।”
    •    “विकास की रफ्तार बरकरार रखने के लिए 6 और 11 नवंबर को कमल का बटन दबाएँ और NDA को जिताएँ।”

बीजेपी ने यह भी दावा किया कि 14 नवंबर को राजद का अंत होगा। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लालटेन टूटते हुए दिखाया और तारीख के साथ #14thNovNDAsarkar हैशटैग शुरू किया।

राजद का पलटवार
वहीं राजद और तेजस्वी यादव ने भी विरोध स्वरुप 14 नवंबर को एनडीए के अंत का दावा किया। लालू यादव ने ट्विट कर लिखा: “छह और ग्यारह, NDA नौ दो ग्यारह।” तेजस्वी यादव ने इसे बिहार के सुनहरे भविष्य और विकास की शुरुआत के रूप में पेश किया।

दोनों पक्षों के बीच 14 नवंबर को होने वाले बदलाव को लेकर जुबानी जंग और प्रचार अभियान पहले ही जोर पकड़ चुका है। चुनावी माहौल में यह तारीख तय करेगी कि बिहार का राजनीतिक पारा किस दिशा में जाएगा।