Newshaat_Logo

बिहार विधान परिषद में अपराध को लेकर लगातार कटघरे में बिहार सरकार, NCRB के आंकड़ों से सम्राट चौधरी ने रखा ‘कम होते क्राइम’ का Graph

Bihar Vidhan Sabha: उन्होंने यह दावा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के आंकड़ों के आधार पर किया और विपक्ष के आरोपों को तथ्यों से जवाब देने की कोशिश की बिहार पर्यटन पैकेज...
 
Bihar

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधान परिषद में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल का संचालन अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण माहौल में हुआ, लेकिन सदन के भीतर उठे सवालों और सरकार के जवाबों ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में अपराध की स्थिति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ पहले की तुलना में लगातार नीचे आया है.

उन्होंने यह दावा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के आंकड़ों के आधार पर किया और विपक्ष के आरोपों को तथ्यों से जवाब देने की कोशिश की बिहार पर्यटन पैकेज

राजद विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में सम्राट चौधरी ने सदन को बताया कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है.
उन्होंने कहा कि आंकड़े स्पष्ट रूप से यह दिखाते हैं कि गंभीर अपराधों में गिरावट आई है और राज्य में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है.
उपमुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष लगातार सरकार पर बढ़ते अपराध को लेकर हमला करता रहा है. सरकार ने एनसीआरबी के डेटा का हवाला देकर यह संकेत दिया कि राजनीतिक आरोपों से अलग जमीनी सच्चाई को आंकड़ों के जरिए समझना जरूरी है.