Movie prime

Bihar Politics: जदयू का सदस्यता महाअभियान तेज, अशोक चौधरी ने संभाली कमान-1 करोड़ नए सदस्यों का लक्ष्य

 
मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने अपने 02 पोलो रोड स्थित आवास पर यह बैठक बुलाई, जिसमें प्रदेशभर से जदयू के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।  बैठक में सदस्यता अभियान को व्यापक, प्रभावी और बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर गहन मंथन हुआ। नेताओं ने अभियान की रणनीति, लक्ष्य और समयसीमा पर चर्चा करते हुए इसे जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया। पार्टी ने वर्ष 2026 तक एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए गांव-गांव और वार्ड स्तर पर सघन अभियान चलाया जाएगा।  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुआ यह सदस्यता अभियान पार्टी को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के मॉडल को आम लोगों तक पहुंचाकर जदयू परिवार का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ इस अभियान में जुटें।  बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, महादलित आयोग के सदस्य रुबेल रविदास, प्रदेश सचिव राजेश तिवारी, अशोक पटेल, राजीव रंजन पटेल, शिव शंकर निषाद, विक्रांत विक्की, पुष्कर आनंद, पंकज सिंह, महेश दास, कुमार प्रिंस सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर तय लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाएगा और जदयू को और अधिक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Bihar politics: मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने अपने 02 पोलो रोड स्थित आवास पर यह बैठक बुलाई, जिसमें प्रदेशभर से जदयू के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में सदस्यता अभियान को व्यापक, प्रभावी और बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर गहन मंथन हुआ। नेताओं ने अभियान की रणनीति, लक्ष्य और समयसीमा पर चर्चा करते हुए इसे जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया। पार्टी ने वर्ष 2026 तक एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए गांव-गांव और वार्ड स्तर पर सघन अभियान चलाया जाएगा।

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुआ यह सदस्यता अभियान पार्टी को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के मॉडल को आम लोगों तक पहुंचाकर जदयू परिवार का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ इस अभियान में जुटें।

बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, महादलित आयोग के सदस्य रुबेल रविदास, प्रदेश सचिव राजेश तिवारी, अशोक पटेल, राजीव रंजन पटेल, शिव शंकर निषाद, विक्रांत विक्की, पुष्कर आनंद, पंकज सिंह, महेश दास, कुमार प्रिंस सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर तय लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाएगा और जदयू को और अधिक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा।