Movie prime

भाजपा चुनाव प्रभावी धर्मेंद्र प्रधान ने बंद कमरे में जीतन राम मांझी से की मुलाकात, सीट शेयरिंग को लेकर सामने आई ये बड़ी जानकारी

 
भाजपा चुनाव प्रभावी धर्मेंद्र प्रधान ने बंद कमरे में जीतन राम मांझी से की मुलाकात, सीट शेयरिंग को लेकर सामने आई ये बड़ी जानकारी

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुटा हुआ है. हर एक पार्टी अपना वोट बैंक साधने में लगा हुआ है लेकिन अभी तक एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का कोई फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आया है. 

हालांकि सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति मजबूत करने को लेकर बीजेपी बीते कल यानी 4 अक्टूबर से बैठक कर रही हैं . इसी बीच आज बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े HAM पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी के घर पहुंचे और उनसे बंद कमरे में मुलाकात की.

बंद कमरे में क्या हुई बातचीत?

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में चुनाव ऐलान से पहले बीजेपी अपने हर एक सहयोगी दल से मिलकर सीट शेयरिंग पर आपसी सहमति बना रही है. और इसलिए ही धर्मेंद्र प्रधान भी पटना पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि बंद कमरे में सीट शेयरिंग को लेकर विस्तृत तौर पर चर्चा हुई और दोनों के बीच सहमति भी बन गई हैं. साथ ही जब जीतन राम मांझी से पत्रकारों ने सीट शेयरिंग को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सब कुछ क्लियर हो जाएगा, ऑल इज वेल है.