Movie prime

पूर्व MLC सुमन महासेठ को BJP ने किया निष्काषित, झंझारपुर से VIP के हैं उम्मीदवार

 

लोकसभा चुनाव के गहमागहमी के बीच भाजपा ने पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। सुमन महासेठ को वीआईपी यानी मुकेश सहनी की पार्टी ने झंझारपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

दरअसल, हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को महागठबंधन में तीन सीटें मिली हैं। बिहार की तीन सीटों पर सहनी की पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। वीआईपी ने झंझारपुर संसदीय सीट से सुमन कुमार महासेठ को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से जदयू के रामप्रीत मंडल एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। इस सीट पर वीआईपी के सुमन कुमार महासेठ और जदयू के रामप्रीत मंडल के बीच सीधी टक्कर है।

भाजपा  के पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ के खिलाफ भाजपा ने एक्शन लिया है। भाजपा ने दल की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए सुमन महासेठ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में सुमन महासेठ एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो पार्टी विरोधी कार्य है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।