Movie prime

BJP विधायक बोले- होली के दिन बाहर न निकले मुस्लिम, रंग लग जाएगा तो बुरा लगेगा

 
mushlim

बजट सत्र के सातवें दिन आज यानी सोमवार को थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा कि- 'होली के दिन मुस्लिम बाहर न निकले।अगर उनका दिल बड़ा हो, रंग लग जाए तो बुरा न माने तभी बाहर निकले। रंग बेचने से परहेज नहीं तो रंग लगाने से परहेज कैसे।'

भाजपा विधायक के इस बयान पर राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि 'बीजेपी-RSS के लोग हमेशा से सौहार्द को बिगाड़ते आए हैं। आज भी बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लोग इसके बहकावे में नहीं आएंगे। सभी मिल-जुलकर त्योहार मनाएंगे। इनका का काम ही लड़वाना है।'

वहीं जदयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- 'जिस तरह से जिनकी त्योहार में आस्था है। उनको वैसे मनाना चाहिए। सब मिल जुलकर त्योहार मनाएंगे। ज्यादा अच्छा यही होगा। अपनी इच्छा के अनुसार लोग धर्म और त्योहार को चुनते हैं। खुशियां मनाते हैं। हरि भूषण ठाकुर का व्यक्तिगत राय होगा। लेकिन सभी धर्मों का हम सम्मान करते हैं। बिहार में बिहार मॉडल ही चलता है। बिहार मॉडल ही आज देश में प्रसिद्ध है। इसी मॉडल पर देश में काम हो रहा है। आपसी भाईचारा और प्रेम से ही देश चलता है।'

आज विधानसभा की कार्यवाही के सेकेंड हाफ में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ‘बिहार विनियोग विधेयक, 2025’’ सदन में पेश करेंगे। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के सदस्य इस पर चर्चा करेंगे। फिर इसे पास किया जाएगा। साथ ही सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग का भी बजट पेश किया जाएगा।