Newshaat_Logo

एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को बिहार आएंगे। वह दिल्ली से सीधे पूर्णिया पहुंचेगे। जहां से भागलपुर जाएंगे।
 
नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को बिहार आएंगे। वह दिल्ली से सीधे पूर्णिया पहुंचेगे। जहां से भागलपुर जाएंगे। भागलपुर में नितिन नवीन लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाओ अभियान में शामिल होकर पदयात्रा करेंगे। 

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह फिर से पूर्णिया वापस होंगे, जहां से कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे। नितिन नवीन कोलकाता में भी लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाओ अभियान में शामिल होंगे। देर शाम वह कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

नितिन सुबह 10.45 बजे पूर्णिया से हवाई मार्ग से भागलपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से लाजपत पार्क आएंगे। सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्क से खरमनचक होते हुए भामाशाह चौक, घंटाघर चौक तक आएंगे। यहां पदयात्रा का समापन होगा। वे कार से वापस एयरपोर्ट लौटेंगे और दोपहर 12:45 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।