Movie prime

भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय, 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी : मुकेश सहनी

 

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि बिहार सहित देश में मिल रहे रुझान से साफ है कि भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय है। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में होगी। 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमन्त्री नहीं बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता अब प्रधानमंत्री के प्रोपेगेंडा को समझ चुकी है, इस कारण अब वह उनके झाँसे में नहीं आना चाह रही है। 

उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बढ़त बना चुकी है, उस बढ़त को और बढ़ाने के लिए वे महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट करें । उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से लड़ रही है, लेकिन सरकार इसको लेकर कदम नहीं उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसान, युवा और गरीबो के लिए चुनाव नही चुनौती है। मोदी राज में पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार नही मिलता। सरकारी सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। कल कारखाने नही खुल रहें हैं। उन्होने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है धर्म के नाम पर गंगा जमुनी तहजीब को मिटाने का काम किया जा रहा है।  

उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश मे हक की आवाज को बुलंद करने का चुनाव है।