Newshaat_Logo

भाजपा कार्यालय में बोर्ड-निगम और आयोग के अध्यक्षों की बैठक, संगठन की मजबूती पर मंथन

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आज विभिन्न बोर्ड, निगम एवं आयोग के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
 
संजय सरावगी

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आज विभिन्न बोर्ड, निगम एवं आयोग के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी हरिश द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान संगठन के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इन कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बोर्ड, निगम और आयोग के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

इसके साथ ही सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने, संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आपसी सहयोग से जनहित के कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा बिहार के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, भागलपुर, कोसी एवं पूर्णिया क्षेत्र के संगठक अनंत नारायण मिश्रा सहित विभिन्न बोर्ड, निगम एवं आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे।