Movie prime

BPSC TRE-4 से 40 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, शिक्षा मंत्री बोले- जल्द निकलेगा विज्ञापन

 
BPSC TRE-4 से 40 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, शिक्षा मंत्री बोले—जल्द निकलेगा विज्ञापन
Bihar political news: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बीपीएससी के तहत होने वाली टीआरई-4 शिक्षक बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति से जुड़ी पूरी फाइल तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई है। अब आगे की प्रक्रिया वहीं से पूरी होगी और फिर मामला बीपीएससी को भेजा जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीआरई-4 के तहत करीब 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा गया है। यानी बहाली की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही वैकेंसी जारी होने की उम्मीद है।

टीआरई-4 में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन की चेतावनी पर मंत्री ने कहा कि अब विरोध की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भर्ती का विज्ञापन जल्दी जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि 4 फरवरी को पटना में कई शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि बीपीएससी कैलेंडर 2026 में टीआरई-4 का जिक्र नहीं है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई थी। अब मंत्री के बयान के बाद अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

इससे पहले जदयू ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी थी कि राज्य में 44 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बहाली जल्द की जाएगी। सरकार का दावा है कि पिछले दो साल में तीन चरणों में 2 लाख 27 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, टीआरई-4 शिक्षक बहाली का विज्ञापन मार्च महीने में जारी हो सकता है। इसके बाद आवेदन और परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होगी।